Edited By Isha,Updated: 03 Oct, 2018 05:46 PM
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि अलग अलग हमलों में आतंकवादियों ने सात पुलिसर्किमयों की हत्या कर दी। दक्षिण निमरोज प्रांत के पुलिस प्रवक्ता वली अहमद सरीह ने कहा कि
काबुलः अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि अलग अलग हमलों में आतंकवादियों ने सात पुलिसर्किमयों की हत्या कर दी। दक्षिण निमरोज प्रांत के पुलिस प्रवक्ता वली अहमद सरीह ने कहा कि तालिबान ने मंगलवार को एक जांच चौकी पर हमला किया जिसमें चार पुलिस वाले मारे गये और दो अन्य घायल हो गये।
उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी और इसमें चार आतंकी मारे गये तथा छह जख्मी हो गये। दक्षिण कंधार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी ने भी इस तरह के एक हमले की जानकारी दी है जिसमें तालिबान ने तीन पुलिस वालों को मार दिया और छह को घायल कर दिया। यह घटना भी मंगलवार देर रात की है।