Edited By ,Updated: 19 Sep, 2016 07:42 PM
अमेरिका के एक हवाई हमले में अफगानिस्तान के अशांत दक्षिणी हिस्से में आठ अफगान पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अधिकारियों ने आज ...
कंधार: अमेरिका के एक हवाई हमले में अफगानिस्तान के अशांत दक्षिणी हिस्से में आठ अफगान पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। अमेरिकी बलों को विद्रोहियों पर हमले की व्यापक शक्तियां देने के बाद संभवत: यह पहली घटना है जिसमें अफगान बल मारे गए हैं।
यह घटना कल उरूजगन प्रांत के ताली इलाके मंे हुई जहां तालिबान ने हाल ही में प्रांतीय राजधानी शहर तरीन कोट को रौंदने की कोशिश की थी। नाटो प्रवक्ता चाल्र्स क्लीवलैंड ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी बलों ने तरीन कोट में 18 सितंबर को हमारे अफगान साथियों पर गोलीबारी करने वालों के खिलाफ दो हवाई हमले किए।