चीन को झटका देने के बाद ​​​​​​​द.कोरिया पहुंचीं पेलोसी, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 05 Aug, 2022 12:55 AM

after shocking china pelosi reached d korea read 10 big news from abroad

ताइवान की सफल  यात्रा कर चीन को झटका देने के बाद अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया पहुंची।यहा वह देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी

इंटरनेशनल डेस्कः ताइवान की सफल  यात्रा कर चीन को झटका देने के बाद अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया पहुंची।यहा वह देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इससे एक दिन पहले पेलोसी ने चीन के कड़े विरोध के बावजूद ताइवान की यात्रा की थी, जो इस स्वशासित द्वीप पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अमेरिका की ‘‘अडिग'' प्रतिबद्धता को दिखाता है।

ताइवान की नाकाबंदी को तैयार चीन
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की सफल यात्रा के मद्देनजर चीन की सेना ने बुधवार को ताइवान के आसपास नौसैनिक-हवाई संयुक्त अभ्यास किये, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह स्वशासित द्वीप की नाकाबंदी का प्रयास कर सकता है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा कि ताइवान के आसपास समुद्री एवं हवाई क्षेत्र में किए गए अभ्यास में नौसेना, वायु सेना, रॉकेट फोर्स और सामरिक सहायता बल समेत अन्य बल शामिल रहे।

अमेरिका ने मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
अमेरिका तेजी से फैल रहे ‘मंकीपॉक्स' के प्रति सरकारी जवाबी कार्रवाई को बढ़ाने के लिए इस बीमारी को जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया है। देश में पहले से ही 6600 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस घोषणा से इस वायरस का मुकाबला करने के लिए संघीय धन एवं संसाधनों को लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले से जुड़े लोगों ने इस घोषणा से पहले अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर इसकी जानकारी दी। यह घोषणा ऐसे समय होने जा रही है जब बाइडेन प्रशासन मंकीपॉक्स के टीके की उपलब्धता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुका है। 

भारत से बेहोशी की दवा आयात करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने देश में दवाओं की कमी दूर करने के लिए भारत समेत अन्य दवाओं के आयात का फैसला किया है। शामक रसायनों (सेडेटिव रसायनों)  के कारण लाहौर, खैबर पख्तूनख्या और सिंघ प्रांत संहिता के कई अस्पतालों में सर्जरी नहीं हो पा रही है। उत्पादन लागत में बढ़ौतरी  के कारण ये दवाएं बाजार में उपलब्ध ही नहीं हो पा रही हैं। पकिस्तान सरकार ने स्थानीय दवा कंपनियों को भारत और अमेरिका से दवा खरीदने की अनुमति दी है।

चीन में ‘किंडरगार्टन' स्कूल पर हमला
चीन के दक्षिणी प्रांत जियांग्शी में एक व्यक्ति ने एक किंडरगार्टन (बालवाड़ी) पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी जबकि घटना में छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश कर रही है। संक्षिप्त बयान में पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हमलावर की उम्र 48 साल है और उसका उपनाम लियु है। इसके अलावा सूबे के अंफू काउंटी में बुधवार सुबह हुए हमले की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद पर  विशेष बैठक की मेजबानी करेगा भारत
भारत आतंकवाद के खिलाफ 29 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की एक विशेष बैठक की मेजबानी करेगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का अस्थायी सदस्य के रूप में दो साल का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होने वाला है। दिसंबर में देश संयुक्त राष्ट्र की इस शक्तिशाली निकाय की अध्यक्षता भी करेगा। 

अब भारत को धमकियां दे रहा चीन
अमेरिकी संसद की स्‍पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से बोखलाया चीन अब भारत को धमकियां देने पर उतर आया है। ताइवान में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजने की सलाह पर ड्रैगन बौखला गया है और उसने भारत को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के नक्‍शेकदम पर न चलने की कोशिश भी न करे। चीन के नई दिल्‍ली स्थित चीनी दूतावास ने कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी के भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल ताइवान भेजने की सलाह पर बयान जारी करके कहा कि भारत 'एक चीन नीति' पर कायम रहे और ताइवान से दूरी बनाए।

नेपाल में 20 नवंबर को होंगे आम चुनाव
नेपाल में 20 नवंबर को एक चरण में आम चुनाव होगा। प्रधानंमत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया। मंत्रिमंडल के सूत्रों के अनुसार नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय एसेम्बली के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। नेपाल की प्रतिनिधि सभा में 275 सीटें हैं जिनमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं। बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक में 20 नवंबर को दोनों ही स्तरों के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी।

कनाडा पुलिस ने जारी की खतरनाक Gangsters की सूची
कनाडा पुलिस ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी करके लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। दरअसल, कनाडा पुलिस ने 11 खतरनाक गैंगस्टरों की सूची जारी की है, जिसमें  9 पंजाबी मूल के हैं। उक्त जानकारी कनाडा व ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने @VancouverPD @BCRCMP के साथ ट्वीट कर दी है। 

ताइवान को लेकर दो खेमों में बंटी दुनिया
यूक्रेन-रूस जंग के बाद अब पूरी दुनिया की नजर ताइवान विवाद पर टिकी है। यही नहीं ताइवान मुद्दे पर दुनिया दो खेमों में बंट गई है। इस विवाद को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टकराव में  कई और देश शामिल हो गए हैं। एक तरफ रूस ने बुधवार को बयान जारी कर अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने नैन्सी पेलोसी को ताइवान भेजकर विवाद को हवा दी है और उकसाने वाला काम किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!