बेहद ही अजीबोगरीब बीमारी की शिकार है ये लड़की, नहाने से ही जा सकती है जान

Edited By Anil dev,Updated: 21 Nov, 2020 12:25 PM

america daniel mccraven daniel aquagenic urticaria water

पानी पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। इंसान कुछ दिन खाने के बिना तो जीवित रह सकता है लेकिन पानी के बिना एक दिन भी नहीं निकाल सकता, लेकिन आज हम आपको 12 साल की लड़की के बारे बताने जा रहे हैं जिसे पानी से खतरा है। इस लड़की का नाम डेनियल...

इंटरनेशनल डेस्क: पानी पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। इंसान कुछ दिन खाने के बिना तो जीवित रह सकता है लेकिन पानी के बिना एक दिन भी नहीं निकाल सकता, लेकिन आज हम आपको 12 साल की लड़की के बारे बताने जा रहे हैं जिसे पानी से खतरा है। इस लड़की का नाम डेनियल मेक्रकेवेन हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं।

PunjabKesari

डेनियल को पानी से इस कदर एलर्जी है कि गर्मियों में जब उन्हें पसीना आता है तो उन्हें तब भी कई परेशानियाों का सामना करना पड़ता है। डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बीमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग ग्रस्त हैं।  डेनियल मैकक्रेवन  को पानी से एलर्जी है और उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब है कि नहाने से उनकी जान तक जा सकती है।  डेनियल को जब पसीना आता है या वो रोती हैं तो भी उन्हें खुजली होने लगती है। 

डैनियल की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि डेनियल को स्वीमिंग करना काफी पसंद था, परंतु जब उन्हें अपनी इस समस्या के बारे में पता चला तो उन्हें स्वीमिंग करना छोडऩा पड़ा। डेनियल के लिए इस एलर्जी से लडऩा बहुत मुश्किल है। उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ता है और इसी के कारण वह घर से बाहर तक भी नहीं जाती। डैनियल की मां ने कहा कि यह बीमारी बेटी के लिए बेहद ही मुश्किल और दर्दनाक है क्योंकि पानी लाइफ का अहम हिस्सा है। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!