US की चर्च में फायरिंग, Video में देखें कैसे हमलावर ने पास खड़े व्यक्ति को गोली से उड़ाया

Edited By Pardeep,Updated: 30 Dec, 2019 12:10 PM

america firing in church 2 people killed 1 injured

टेक्सास के एक चर्च में रविवार सुबह गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत व एक अन्य के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार गोलीबारी फोर्ट वर्थ के पास वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट इन व्हाइट में हुई। मेडस्टार के प्रवक्ता मैकारा ट्रस्टी ने द...

वॉशिंगटनः अमेरिका में उत्तरी टेक्सास स्थित एक चर्च में गोलीबारी के कारण सुबह दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। 


अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी खड़ा हुआ है और पास ही खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया। इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई। फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलाई जिससे उसने बात की थी। हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया। अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है।


PunjabKesariPunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!