पाकिस्तान ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप!

Edited By ,Updated: 13 Jun, 2015 05:37 PM

article

भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पाकिस्तान पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए ‘अस्थिरता पैदा करने’ और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन करने का गंभीर आरोप लगाय है।

इस्लामाबाद: भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पाकिस्तान पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिए ‘अस्थिरता पैदा करने’ और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन करने का गंभीर आरोप लगाय है।  
 
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करती है। संघर्ष विराम का उल्लंघन, बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र और कराची में खून-खराबा दुश्मन के शत्रुतापूर्ण इरादे को बताता है।’’  उन्होंने नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने दूसरे देशों के साथ सहयोग की इच्छा दिखाई, लेकिन यह राष्ट्रीय हितों, संप्रभु अधिकारों और राष्ट्रीय गौरव कीमत पर नहीं है।’’  
 
पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उनके उस बयान के तीन दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी निगाह डालने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए।’’  सेना की आेर से जारी बयान के मुताबिक जनरल राहील शरीफ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अपनी सरजमीं की रक्षा, हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। चाहे वो कश्मीर हो, नए बंदरगाहों का विकास हो या फिर प्राकृतिक संसाधनों की खोज हो।’’  उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने की कुव्वत रखता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!