Edited By ,Updated: 21 Jul, 2015 10:48 AM
24 साल की सिमो प्रेस्चरर ने अपने मोटापे से परेशान होकर आखिरकार अपना वेट कम कर ही लिया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड सिटी की रहने वाली सिमो का पहले वजन 169 किलो था लेकिन अब उन्होंने घंटों एक्सरसाइज कर अपना वजन 83 किलो कर लिया।
ऑकलैंड: 24 साल की सिमो प्रेस्चरर ने अपने मोटापे से परेशान होकर आखिरकार अपना वेट कम कर ही लिया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड सिटी की रहने वाली सिमो का पहले वजन 169 किलो था लेकिन अब उन्होंने घंटों एक्सरसाइज कर अपना वजन 83 किलो कर लिया।
बढ़ते वजन से परेशान सिमोन ने हार नहीं मानी और आलस को छोड़कर घंटों एक्सरसाइज शुरू कर दिया। उसके मुताबिक, एक्सरसाइज करते हुए काफी दर्द होता था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। इतना ही नहीं, इस दौरान उसने अपने खान-पान का भी ध्यान रखा। सिमोन कहती है कि उसने 29 अगस्त 2014 को एक्सरसाइज करने का निर्णय लिया और 11 महीने में ही उसका वजन 169 किलो से घटकर 83 किलो हो गया।
सिमोन ने बताया कि वह पहले खूब आलसी थी और खाना भी खूब खाती थी। इतना ही नहीं, इस दौरान शराब का सेवन भी करती थी, जिससे उसका वजन बढ़ता ही चला गया, लेकिन अब वह सामान्य हो गई है।
सिमोन प्रेस्चरर ने बताया कि जब उसने फेसबुक पर पहले और बाद के फोटो पोस्ट किए तो लोगों को यकीन नहीं हुआ। कई लोगों ने उसे कमेंट में झूठी करार दे दिया। ये बातें उसे बुरी लगीं, लेकिन वह हार नहीं मानी।