डेनाली के नाम से जाना जाएगा माउंट मैकनिले

Edited By ,Updated: 31 Aug, 2015 12:13 PM

article

उत्तरी अमरीका के सबसेऊंचे पर्वत माउंट मैकनिले को अब डेनाली के नाम से जाना जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र: उत्तरी अमरीका के सबसेऊंचे पर्वत माउंट मैकनिले को अब डेनाली के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अलास्का के लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस पर्वत चोटी का नाम बदलकर डेनाली रखा है।
ओबामा अलास्का का दौरा करने जा रहे हैं। ऐसे में दौरे की अधिकारिक घोषणा से पूर्व यह निर्णय लिया गया है जो अलास्का के लोगों के लिए विशेष तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।

कैसे पड़ा था नाम माउंट मैकनिले
1896 में मध्य अलास्का में खनिजों की खोज करने वालेएक व्यक्ति को सूचना मिली कि अमरीका के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए विलियम मैकनिले के नाम को नामांकित किया गया है। उन्हीं के समर्थन में उस व्यक्ति ने अलास्का के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम मैकनिले रख दिया और चोटी मांउट मैकनिले के नाम से जानी जाने लगी।

अमरीका के 25वें राष्ट्रपति थे मैकिनले
विलियम मैकनिले अमरीका के 25वें राष्ट्रपति थे। उनके राष्ट्रपति बनने के छ महीने बाद ही उनकी हत्या हो गई थी। व्हाइट हाउस का कहना है कि मैकनिले ने कभी अलास्का में कदम नहीं रखा। अलास्का की सबसे ऊंची चोटी डेनाली के नाम से जानी जाती रही है। इसलिए राष्ट्रपति बराक ओबामा घोषणा कर रहे हैं कि उसे डेनाली के नाम से ही जाना जाएगा।

डेनाली नाम का महत्व
गृह मंत्री सैली जावेल के अनुसार अलास्का 1975 से अधिकारिक रूप से इस नाम का प्रयोग करता आ रहा है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि डेनाली नाम सदियोंसेजाना जाता रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!