Edited By ,Updated: 28 Sep, 2015 03:16 AM
महिला सशक्तिकरण के सवाल पर मोदी ने कहा कि दुनिया के हर समाज में केवल पुरुष भगवान की कल्पना की गयी है लेकिन भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां दुर्गा, सरस्वती और अंबा के रूप में स्त्री भगवान की कल्पना है।
न्यूयार्क: महिला सशक्तिकरण के सवाल पर मोदी ने कहा कि दुनिया के हर समाज में केवल पुरुष भगवान की कल्पना की गयी है लेकिन भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां दुर्गा, सरस्वती और अंबा के रूप में स्त्री भगवान की कल्पना है। हमारे मूल चिंतन में नारी को बराबर का स्थान दिया गया है। संभव है कि हजारों वर्षों बाद इसमें कुछ भटकाव आ गया है।
हमारा मानना है कि भारत को अगर आर्थिक विकास के लक्ष्यों को हासिल करना है तो आधी आबादी को कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई स्तर पर काम हो रहे हैं। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की है। उन्हें स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है और अब संसद में भी उन्हें आरक्षण देने की बात हो रही है। हम महिलाओं को नीति निर्धारण में बराबर का हिस्सेदार बनाना चाहते हैं। हमें पुरानी सोच बदलकर महिलाओं को देश की सामाजिक आर्थिक तरक्की से जोडऩा होगा।