Edited By Tanuja,Updated: 30 Sep, 2018 05:38 PM
मध्य अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का आंतक तेजी से बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि यूगांडा सीमा के पास 2 और मामलों की पुष्टि के बाद कांगो से फैले इस घातक...
यूगांडाः मध्य अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का आंतक तेजी से बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि यूगांडा सीमा के पास 2 और मामलों की पुष्टि के बाद कांगो से फैले इस घातक इबोला वायरस का खतरा उच्च स्तर पर बढ़ रहा है। शुक्रवार तक 124 इबोला मामलों की पुष्टि हुई जिसमें 71 मौतें शामिल थीं।
पूर्वोत्तर कांगो में इसका प्रकोप उत्तर-पश्चिम में पहले की तुलना में अधिक बढ़ा है और चिकित्सकों के लिए एक जटिल समस्या बनता जा रहा है। धीरे-धीरे यह अन्य क्षेत्रों में भी अपने पैर पसार रहा है। WHO का कहना है कि लोगों में इससे बचाव को लेकर असुरक्षा अधिक है। युगांडा ने कहा है कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार टीकाकरण शुरू करने की तैयारी की जा रही है।