सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह में मिले 10 नए चन्द्रमा

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jul, 2018 04:15 PM

astrologers discover 10 new moons of jupiter

सोलर सिस्टम के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज के दौरान खगोल शास्त्रियों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के 10 नए चन्द्रमाओं की खोज की है। इस तरह इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमा की संख्या 79 हो गई है जो किसी भी ग्रह के चन्द्रमाओं की तादाद...

वॉशिंगटनः सोलर सिस्टम के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज के दौरान खगोल शास्त्रियों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के 10 नए चन्द्रमाओं की खोज की है। इस तरह इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमा की संख्या 79 हो गई है जो किसी भी ग्रह के चन्द्रमाओं की तादाद से ज्यादा है। सबसे ज्यादा चांद के मामले में बृहस्पति के बाद शनि दूसरे पायदान पर है, जिसके 61 चांद हैं। 

खगोलशास्त्रियों ने मंगलवार को इन 10 नए चांद की खोज की पुष्टि की , जबकि 2 चांद की पुष्टि पहले ही की जा चुकी थी। खगोलशास्त्रियों ने इनमें से एक चांद के लिए 'विचित्र गोला' शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि इसकी कक्षा (ऑर्बिट) असामान्य है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये चांद पहले नहीं दिखे थे क्योंकि ये आकार में काफी छोटे हैं। बृहस्पति के इन नए चन्द्रमाओं की खोज और पुष्टि के लिए चिली, हवाई और ऐरिजोना के दूरबीनों का इस्तेमाल किया गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!