चीन में अवैध खनन बना मौत का जाल, खदान ढहने से 5 मजदूरों की मौत

Edited By Updated: 31 May, 2026 06:28 PM

at least 5 killed after collapse at illegal mining operation in china

चीन के युन्नान प्रांत में अवैध खनन के दौरान एक खदान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा रविवार तड़के हुइजे काउंटी के बाईवु गांव में हुआ। बचाव दल ने सभी मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन पांच को बचाया नहीं जा सका।

 

 Bejing: चीन में अवैध खनन के दौरान खदान ढहने से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने यह जानकारी दी। 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, यह घटना दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के हुइजे काउंटी में सुबह लगभग 4:30 बजे हुई। समाचार एजेंसी ने यह नहीं बताया कि यह किस प्रकार की खदान थी।

 

खबर के मुताबिक, बचाव दल ने बाईवु गांव में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन उनमें से पांच ने दम तोड़ दिया। इसमें बताया गया है कि जीवित बचे व्यक्ति की हालत स्थिर है। अधिकारी खदान ढहने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!