नाइजीरिया के गिरजाघर पर हमला, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

Edited By Pardeep,Updated: 06 Jun, 2022 06:26 AM

attack on nigerian church 50 feared dead

दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की

अबूजाः दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ऑन्दो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया। 
PunjabKesari
यह हमला तब किया गया जब श्रद्धालु ईसाइयों के त्योहार ‘पेंटेकोस्ट संडे' के मौके पर वहां जमा हुए थे। ओलुवोले ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। वह घटनास्थल और अस्पताल में भी गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 

अधिकारियों ने मौत के बारे में तत्काल कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। नाइजीरियाई संसद के निचले सदन के सदस्य टिमिलीन ने कहा कि कम से कम 50 लोग मारे गए हैं, हालांकि अन्य लोगों बताया है कि मृतकों की संख्या इससे ज्यादा है। नाइजीरिया का एक बड़ा हिस्सा इस्लामी चरमपंथ का सामना कर रहा है जबकि ऑन्दो को नाइजीरिया का सबसे शांत राज्य माना जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!