सऊदी अरब के दो एयरपोर्ट पर हमले, 3 लोगों की मौत; 36 घायल, हूतियों ने ली जिम्मेदारी

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 02:05 AM

attacks on two saudi airports kill 3

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि देश के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई।

काहिराः सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि देश के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई।

सऊदी अधिकारियों ने अबहा और रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हुए हमलों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हालांकि, ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने इससे पहले दावा किया था कि उन्होंने दोनों हवाई अड्डों पर हमले किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अबहा हवाई अड्डे पर हुए हमले में मोरक्को और अल्जीरिया के रहने वाले व्यक्तियों की मौत हुई और 28 अन्य लोग घायल हुए। वहीं, किंग खालिद हवाई अड्डे पर हुए हमले में सूडान के एक नागरिक की मौत हुई और आठ अन्य लोग घायल हुए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!