Video: दौड़ते हुए रनवे पर पहुंच गई महिला, पायलट को हाथ हिलाकर किया विमान रोकने का इशारा ! जानें फिर क्या हुआ ?

Edited By Tanuja,Updated: 04 Nov, 2023 03:49 PM

australian woman runs onto tarmac stops flight from flying without her

दौड़ कर बस रुकवाने और ट्रेन पकड़ने के किस्से तो आम बात है लेकिन  एक महिला ने तो हद कर  जब उसने रनवे पर दौड़ लगाई और पायलट को विमान...

सिडनीः दौड़ कर बस रुकवाने और ट्रेन पकड़ने के किस्से तो आम बात है लेकिन  एक महिला ने तो हद कर  जब उसने रनवे पर दौड़ लगाई और पायलट को विमान रोकने का इशारा किया। मामला  ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।  यहा एक महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह एक उड़ान को अपने बिना जाने से रोकने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कैनबरा एयरपोर्ट पर हुई जहां महिला हवाईअड्डे की सुरक्षा को पार करते हुए, टरमैक पर और विमान के नीचे, कैप्टन की ओर हाथ हिलाते हुए उसे एडिलेड के लिए क्वांटासलिंक फ्लाइट में चढ़ने देने के लिए कह रही थी।

 

महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस पोस्ट ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में महिला को फ्लाइट के नीचे चलते हुए और पायलट से उड़ान रोकने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक महिला को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है और उसे 3 नवंबर को अदालत में पेश होना है। वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया है, ‘एक महिला जिसकी उड़ान छूट गई थी, उसने टरमैक पर क्वांटासलिंक एम्ब्रेयर E190AR विमान (VH-XVO) के पीछे दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की। यह अजीब घटना 1 नवंबर, 2023 को कैनबरा हवाई अड्डे (CBR) पर हुई। फ्लाइट का पीछा करते हुए महिला ने पायलट की ओर हाथ हिलाना शुरू कर दिया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!