तिब्बती नेता की चेतावनी; अब पूरी दुनिया पर कब्जे की फिराक में चीन, तिब्बत में वर्चस्ववादी गतिविधियां बड़ा सबूत

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 12:42 PM

china extending tibet template to global community

तिब्बत की निर्वासित सरकार के नेता पेनपा त्सेरिंग ने आरोप लगाया है कि चीन तिब्बत में अपनाई गई विस्तारवादी नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू करना चाहता है। उन्होंने तिब्बती भाषा, संस्कृति और बौद्ध परंपराओं को कमजोर करने की कोशिशों को सांस्कृतिक...

Washington: तिब्बत की निर्वासित सरकार के नेता सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने चीन की विस्तारवादी नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि तिब्बत में उसकी वर्चस्ववादी गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करना चाहता है। त्सेरिंग इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिकी कांग्रेस में 'अश्योरिंग द फ्यूचर ऑफ तिब्बत एक्ट' (एएफटीए), 2026 पर विचार किया जा रहा है। इस विधेयक का उद्देश्य केंद्रीय तिब्बती प्रशासन को तिब्बती लोगों की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के रूप में मान्यता दिलाना है।

 

'तिब्बत में चीन का मॉडल अब दुनिया पर थोपने की तैयारी'
 एक साक्षात्कार में त्सेरिंग ने कहा कि चीन ने 1950 में तिब्बत से अपने वर्चस्ववादी रवैये की शुरुआत की थी और अब उसका विस्तार पूर्वी चीन सागर तथा दक्षिण चीन सागर तक हो रहा है। उन्होंने कहा, ''चीन तिब्बत में जो कर रहा है, वह एक तरह का मॉडल है जिसे वह पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी पर थोपना चाहता है।'' तिब्बती नेता ने भारत के साथ चीन के सीमा विवाद, दक्षिण चीन सागर में उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं और जापान के प्रति उसके आक्रामक रुख का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, चीन इन विवादों के जरिये अपने लिए ऐसी परिस्थितियां तैयार करता है, जिनका इस्तेमाल वह अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए कर सके। त्सेरिंग ने आरोप लगाया कि चीन उन मुद्दों को सुलझाने में रुचि नहीं दिखाता, जिनसे उसे अपने रणनीतिक हित साधने का अवसर मिलता है।

 

 
तिब्बत में भाषा और धार्मिक पहचान मिटा रहा ड्रैगन
त्सेरिंग ने दावा किया कि बीजिंग दुनिया के सामने अपनी शांतिपूर्ण प्रगति की छवि पेश करता है, लेकिन इस दौरान जापान, ताइवान, फिलीपीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों के साथ उसके तनावपूर्ण संबंधों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चीन अपनी वास्तविक नीतियों को छिपाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अलग तस्वीर पेश कर रहा है। तिब्बती नेता ने तिब्बत के भीतर हालात को बेहद गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि वहां तिब्बती पहचान को धीरे-धीरे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, तिब्बती भाषा में लिखे संकेतक बोर्डों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं, बौद्ध मठों के पारंपरिक डिजाइन बदले जा रहे हैं और लोगों पर चीनी संस्कृति थोपी जा रही है। उन्होंने इन गतिविधियों को सांस्कृतिक नरसंहार करार दिया। त्सेरिंग ने चीन की इस कथित नीति की तुलना एक ऐसे ड्रैगन से की, जो धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से अपने शिकार को जकड़ता जाता है। उन्होंने कहा कि तिब्बत में हो रही घटनाओं को कम से कम सांस्कृतिक नरसंहार की संज्ञा दी जा सकती है।

 

भारत से जुड़े तिब्बती इतिहास का भी जिक्र
त्सेरिंग ने तिब्बत की प्राचीन सभ्यता और भारत के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि तिब्बती लिपि सातवीं सदी में भारत से आई थी और उसकी जड़ें देवनागरी लिपि से जुड़ी हैं। बौद्ध धर्म का प्रसार भी भारत से तिब्बत में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चीन तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनी उत्पत्ति से जोड़कर पेश करने की कोशिश कर रहा है। तिब्बती नेता ने सवाल उठाया कि तिब्बत जैसी प्राचीन सभ्यता, उसकी भाषा और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करके चीन आखिर क्या हासिल करना चाहता है। त्सेरिंग ने कहा कि तिब्बत के मुद्दे पर अमेरिका उसका सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साझेदार बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच तिब्बत को समर्थन देने के मुद्दे पर व्यापक सहमति है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!