चीन में इस्लाम का 'स्वदेशीकरण', बनाया नया कानून

Edited By Tanuja,Updated: 06 Jan, 2019 05:15 PM

china passes law to make islam  compatible with socialism

चीन में इस्लाम का ''स्वदेशीकरण'' करने के लिए एक नया कानून बनाया गया है। इसके मुताबिक अगले 5 साल में इस्लाम में चीन के मूल्यों को शामिल किया जाएगा। कानून में इस्लाम के ''सिनिसाइजेशन'' की बात कही गई है...

पेइचिंगः चीन में इस्लाम का 'स्वदेशीकरण' करने के लिए एक नया कानून बनाया गया है। इसके मुताबिक अगले 5 साल में इस्लाम में चीन के मूल्यों को शामिल किया जाएगा। कानून में इस्लाम के 'सिनिसाइजेशन' की बात कही गई है, जिसका अर्थ होता है किसी चीज चीनीकरण करना। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन के सरकारी अधिकारियों के 8 इस्लामिक असोसिएशन से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई की इस्लाम में समाजवाद के मूल्यों को शामिल किया जाए और धर्म का चीनीकरण किया जाए। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इस्लाम का चीनीकरण करने का तरीका क्या होगा। चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुस्लिमों पर रोक की खबरों के बाद यह नियम बनाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 10 लाख उइगुर मुस्लिमों को चीन ने कैंपों में रखा है और उन्हें इस्लाम के मुताबिक परंपराओं का पालन नहीं करने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि चीन के कई हिस्सों में इस्लाम को मानना अवैध है। इन इलाकों में रोजा रखने, नमाज अदा करने, दाढ़ी बढ़ाने या फिर हिजाब पहनने पर गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!