Report: पाकिस्तान-श्रीलंका के बद्तर आर्थिक हालात दुनिया के लिए बड़ा सबक, चीनी कर्ज के जाल से बचें देश

Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2022 05:08 PM

china s debt trap pakistan sri lanka crises lessons for countries

अमेरिका के  ''ग्लोबल स्ट्रैट व्यू'' की एक रिपोर्ट ने चीनी ऋण के चक्करव्यूह को लेकर पूरी दुनिया के देशों को चेतावनी जारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि...

वाशिंगटनःअमेरिका के  'ग्लोबल स्ट्रैट व्यू' की एक रिपोर्ट ने चीनी ऋण के चक्करव्यूह को लेकर पूरी दुनिया के देशों को चेतावनी जारी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  चीन के विकास पर अत्यधिक निर्भरता से कोई भी देश पूरी तरह से तबाह हो सकता है। यह बात पाकिस्तान और श्रीलंका की मौजूदा बदहाली ने बाकी देशों को समझा दी है।  रिपोर्ट के मुताबिक चीन की ही प्रयोगशालाओं में तैयार की गई वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पहली ही दुनिया आर्थिक बदहाली का शिकार है। उसके बाद की रही-सही कसर पड़ोसी देशों को सस्ता कर्ज बांट कर चीन ने उन्हें तबाह कर हड़पने की साजिशों से पूरी कर दी है।

 

 
रिपोर्ट  के अनुसार  श्रीलंका और पाकिस्तान के जर्जर आर्थिक हालात दुनिया के अन्य देशों के लिए एक सबक है ताकि वे चीन द्वारा बिछाए गए कर्ज के जाल में न फंसें। अब तक दुनिया के 40 देशों की अर्थव्यवस्थाएं इसी चीन की जाल फंस कर जर्जर हो गई हैं।  विशेषज्ञों का कहना है कि चीन 'कर्ज के फंदे' की कूटनीति का इस्तेमाल करके पाकिस्तान तक अपनी सामरिक पहुंच को बना लेगा। पाकिस्तान में जितने भी बुनियादी ढांचे संबंधी प्रोजेक्ट बन रहे हैं वह सभी चीनी कर्ज के भरोसे चल रहे हैं।

 

'ग्लोबल स्ट्रैट व्यू' की रिपोर्ट के मुताबिक चीन से मिलने वाली सबसे बड़ी आर्थिक सहायता पाकर दो देशों की अर्थव्यवस्था में उछाल आने के बजाय वह वैश्विक आर्थिक संकट का सबसे बड़ा शिकार बन गए। वह भी तब जब यह वैश्विक आर्थिक संकट भी चीनी लैब में सृजित कोरोना संक्रमण की ही देन है। पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा चीन ने वियतनाम, थाईलैंड, कंबोडिया,मेडागास्कर, मालदीव और ताजिकिस्तान जैसे देशों को भी बेहिसाब कर्ज दे रखा है, जो अब भी नहीं संभले तो उनका भविष्य भी पाकिस्तान और श्रीलंका जैसा हो सकता है।

 

एडडाटा की रिपोर्ट के अनुसार करीब 40 अर्थव्यवस्थाएं चीन के कर्ज के मकड़जाल में फंस कर जर्जर हो चुकी हैं और छिपे तौर पर चीनी लेनदारों का उनकी कुल जीडीपी पर दस फीसद से अधिक का कर्ज है। इनमें से कुछ देश लाओस, जाम्बिया और किर्गिस्तान भी हैं, जिनपर उनकी जीडीपी का बीस फीसद चीनी कर्ज है। चीन हमेशा से आसान कर्ज के जाल का ऐसा फंदा डालता है कि आर्थिक रूप से कमजोर देश उसकी कथित दोस्ती पर भरोसा कर लेते हैं। विश्व बैंक की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कर्ज के जाल में फांसने की नीति पूरे विश्व में एक पैटर्न बना रही है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!