चीन और ताइवान के बीच टेंशन बढ़ी, ड्रैगन ने दागी 11 डोंगफेंग मिसाइलें, 5 जापान में जाकर गिरीं

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Aug, 2022 11:09 AM

china taiwan tension 5 ballistic missiles fell in japan

अमरिकी हाऊस ऑफ रिप्रेजैंटेटिव की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन बौखलाया हुआ है। यही कारण है कि चीन ने 26 साल बाद दोबारा ताइवान की सीमा के अंदर DF-17  मिसाइलों की बारिश की है।

इंटरनेशनल डेस्क: अमरिकी हाऊस ऑफ रिप्रेजैंटेटिव की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन बौखलाया हुआ है। यही कारण है कि चीन ने 26 साल बाद दोबारा ताइवान की सीमा के अंदर DF-17  मिसाइलों की बारिश की है। वहीं, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज हमारे देश के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में चीनी सेना ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

 

इसके साथ ही चीन ने ताइवान के पास 100 से अधिक लड़ाकू विमान उड़ाए। इसी बीच जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने दावा किया है कि पांच बलिस्टिक मिसाइल (ballistic missile) उनके एक्सक्लूजिव इकनॉमिक जोन में गिरी हैं। किशी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और जापाना रणनीतिक रूप से इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है क्योंकि सवाल राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा का है। 

 

जापान में गिरी 5 बलिस्टिक मिसाइल

जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि बताया जा रहा है कि चीन की तरफ से लॉन्च की गई नौ मिसाइलों में से पांच जापान के क्षेत्र में गिरी हैं। बता दें कि जापान का दक्षिणी इलाका ओकिनावा ताइवान के सबसे ज्यादा करीब है। जापान के तट से 200 नॉटिकल माइल तक उसका इक्सक्लूसिव इकनॉमिक जो है।

 

जापान पर इसलिए भड़का है चीन

सात देशों के समूह ने ताइवान के बारे में चीन के विरोध में बयान दिया है। इसके बाद चीन भड़का हुआ है। इस बीच चीन ने कंबोडिया में आसियान कार्यक्रम से इतर जापनी विदेश मंत्री के साथ बैठक रद्द कर दी है। जी-7 के विदेश मंत्रियों ने कहा कहा बैठक से पहले तनाव कम किया जाना चाहिए। बता दें कि जी-7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका शामिल है।

 

वहीं चीनी मीडिया ने दावा किया है कि चीन की मुख्य भूमि से दागी गई मिसाइलों ने ताइवान द्वीप के ऊपर आसमान में उड़ान भरी है। इस दौरान चीनी सेना ने DF-21, डीएफ-26 और हाइपरसोनिक डीएफ-17 सहित कई मिसाइलें और रॉकेट दागे। 

 

ताइवान ने तैनात किए पैट्रियट मिसाइल डिफैंस सिस्टम 

चीन की मिसाइल लॉन्चिंग के जवाब में ताइवान ने अमरीका से खरीदे गए पैट्रियट मिसाइल डिफैंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। पैट्रियट मिसाइल डिफैंस सिस्टम को अमरीका और उसके सहयोगी देश ऑप्रेट करते हैं। पैट्रियट अमरीका, जर्मनी, ग्रीस, इसराईल, जापान, कुवैत, नीदरलैंड, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, पोलैंड, स्वीडन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, रोमानिया, स्पेन और ताइवान समेत कई अन्य देशों में भी तैनात हैं। पैट्रियट मिसाइल की मारक क्षमता 70 कि.मी. और अधिकतम ऊंचाई 24 कि.मी. से ज्यादा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!