चीन ने भारत को ब्रह्मपुत्र में बाढ़ की आशंका को लेकर फिर चेताया

Edited By Isha,Updated: 31 Oct, 2018 05:46 PM

china warns india of floods in brahmaputra

चीन ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार भारत को अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ जैसे हालात की आशंका पर सतर्क किया है। एक भूस्खलन की वजह से तिब्बत में नदी में पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। जल संसाधन मंत्रालय के ए

इंटरनैशनल डेस्कः  चीन ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार भारत को अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ जैसे हालात की आशंका पर सतर्क किया है। एक भूस्खलन की वजह से तिब्बत में नदी में पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। जल संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भूस्खलन और उसके बाद कृत्रिम झील बनने की जानकारी भारत को सोमवार देर शाम राजनयिक माध्यमों से और उस प्रणाली के तहत अलग-अलग दे दी गई, जिसके तहत चीन ब्रह्मपुत्र के साथ जलीय आंकड़े साझा करता है।

केंद्रीय जल आयोग ने ट्वीट किया कि चीन की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे (चीनी समयानुसार सुबह नौ बजे) भूस्खलन की जगह रुके हुए पानी की मात्रा अनुमानत: 337 एमसीएम है। चीन ने 17 अक्टूबर को भारत को तिब्बत में यारलुंग सांगपू नदी के निचले हिस्सों में मिलिन काउंटी में जियाला गांव के पास भूस्खलन के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक कृत्रिम झील बन गयी थी। जब झील से पानी निकलना शुरू हो गया तो अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी के पास के जिलों को बाढ़ की आशंका को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!