Edited By Pardeep,Updated: 17 Sep, 2020 10:18 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक पर व्हाइट हाउस के सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि उनका प्रशासन चीनी वीडियो ऐप और अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के बीच एक सौदे का मूल्यांकन कर रहा है। व्हाइट हाउस के आर्थिक
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक पर व्हाइट हाउस के सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि उनका प्रशासन चीनी वीडियो ऐप और अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के बीच एक सौदे का मूल्यांकन कर रहा है। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुदलोउ ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।
उन्होंने कहा,‘‘टिक्टॉक के बारे में राष्ट्रपति आज समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि वह पिछले 72 घंटे से सभी विकल्प ... सबसे विशेष रूप से सुरक्षा और स्वामित्व पर विचार कर रहे हैं। इसलिए, हमें समय बीतने के साथ और अधिक जानकारी होगी।''