कोरोना से दुनिया में 59,141 मौतें व 10 लाख 98 हजार संक्रमित, जानें 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

Edited By Tanuja,Updated: 04 Apr, 2020 09:46 AM

corona update 59141deaths in the world 1480 died in 24 hours in us

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरु हुए अस किल वायरस से दुनिया भर मेंअब तक 59 हजार 141 लोगों की...

वॉशिंगटनः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के वुहान शहर से शुरु हुए अस किल वायरस से दुनिया भर मेंअब तक 59 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 10 लाख 98 हजार पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में गुरुवार 8.30 से शुक्रवार 8.30 बजे तक (24 घंटे) में करीब 1480 लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में अब 7 हजार 392 लोग जान गंवा चुके हैं और दो लाख 77 हजार संक्रमित हैं।

 

अमेरिका में चुनाव तय समय पर ही होंगेः ट्रप
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिकअमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चुनाव अपने निर्धारित समय 3 नवंबर को ही होंगे। उन्होंने कहा कि वे मतदान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैलट के समर्थन में नहीं है। मतदान पोलिंग बूथ में ही किया जाना चाहिए। हालांकि, कोरोना के कारण कई राज्यों ने चुनाव स्थगित कर दिए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस महामारी के कारण जुलाई और अगस्त के बीच होने वाले नामांकन सम्मेलन को भी स्थगित कर दिया है।

 

न्यूयॉर्क में तीन दिनों में दोगुनी हुई संख्या
न्यूयॉर्क में तीन दिन में मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां अब तक करीब तीन हजार लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, इतने ही दिनों में 1,427 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार आधी रात से शुक्रवार आधी रात तक न्यूयॉर्क में 562 लोगों की मौत हुई। यानी हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह एक दिन में मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने शुक्रवार को कहा- उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके मुताबिक राज्य के जिन अस्पताल में वेंटिलेटर्स की जरूरत कम है, वहां से इसे हटाकर इसकी कमी से जूझ रहे अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ऐसे ही नहीं मरने देंगे। राज्य में सक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं।अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “कोरोना से जुड़े मामलों की जांच को लेकर हमने अभी तक देशभर में रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की है।”

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

    देश                     कितने संक्रमित                    कितनी मौतें              कितने ठीक हुए

अमेरिका                      2,77,161                     7,392                    12,283

इटली                          1,19,827                    14,681                     19,758

'स्पेन                            1,19,199                   11,198                      30,513

जर्मनी                           91,159                      1,275                        24,575

चीन                             81,639                       3,326                     7 6,755

फ्रांस                           64,338                       6,507                       14,008

ईरान                           53,183                       3,294                        17,935

ब्रिटेन                          38,168                       3,605                           135

तुर्की                            20,921                     425                               484

स्विट्जरलैंड                  19,606                     591                                4,846

 

ब्राजील में 24 घंटों के दौरान 1,146 नए मामले दर्ज
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,146 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,056 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी सचिव जोआओ गबार्डो ने शुक्रवार देर बताया कि देश में अब तक 359 की मौत हो गई है, जो संक्रमित लोगों का 4% है। पिछले 24 घंटों में 60 मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ब्राजील में लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

इटली में 766 नई मौतें
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि इटली में 24 घंटे में 766 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 14 हजार 681 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले यहां 760 लोगों की जान गई थी। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इटली में इस महीने की शुरुआत से संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है। यहां एक अप्रैल को चार हजार 782, दो अप्रैल को चार हजार 668 और तीन अप्रैल को चार हजार 585 केस सामने आए थे।

 

50 अफ्रीकी देश कोरोना की चपेट में
अफ्रीका में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 284 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7028 लोग संक्रमित हैं। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना अब तक करीब 50 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1,462 मामले, अल्जीरिया में 847 और मिस्र में 779 मामले दर्ज किए गए हैं। महाद्वीप पर अब तक 779 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 221 से 284 हो गई है।

 

इराक में कोरोना 54 की मौत
इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 820 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 54 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए 48 केस सामने आए हैं। महामारी से निपटने के लिए चीन के सात विशेषज्ञों की एक टीम सात मार्च से ही इराक के चिकित्सकों के साथ मिल कर काम कर रही है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!