Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jun, 2017 04:30 PM
इटली में रहने वाला कपल डेनिस अल्बर्टो(30) और इलारिया (20) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसका कारण उनके प्यार जताने का अजीबोगरीब तरीका है। आप भी ये सुनकर हैरान...
रोम: इटली में रहने वाला कपल डेनिस अल्बर्टो(30) और इलारिया (20) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसका कारण उनके प्यार जताने का अजीबोगरीब तरीका है। आप भी ये सुनकर हैरान रह जाएंगे कि ये कपल एक-दूसरे का खून पीता हैं।
जानकारी मुताबिक, करीब तीन साल पहले एक सर्कस के विज्ञापन करने के दौरान डेनिस की मुलाकात इलारिया (Ilaria)से हुई थी। तब से ये दोनों साथ ही रह रहे हैं। दोनों ने एक बार जर्मनी में एक पिशाच आधारित शो में एक दूसरे का खून पिया था, तब से वे अपनी जिंदगी में लगातार ऐसा करने लगे। दोनों का मानना है खून पीना एक-दूसरे के प्रति सर्मपण को दर्शाता है।
डेनिस का कहना है कि खून पौराणिक जूस है, यह जिंदगी से जुड़ा होता है। इतना ही नहीं दोनों का मानना है कि एक दूसरे के शरीर में खून जाने से प्यार और बढ़ेगा।
डेनिस और इलारिया की जोड़ी भले ही एक-दूसरे के खून पीने को जायज बता रहे हैं। लेकिन सोशल साइट पर लोग इसका विरोध कर रहे हैं।