Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 06:23 PM
अंतिम संस्कार के बाद भी कोई जीवित मिल सकता है...
केन्या: अंतिम संस्कार के बाद भी कोई जीवित मिल सकता है। इस बात पर आपका जवाब ‘ना’ होगा. लेकिन केन्या में ऐसा ही चौंका देने वाला वाकया सामने आया है। यहां विल्सन ओलोच नाम के एक शख्स की कब्र तो खोदी गई लेकिन वो ऐसी जगह मिला जहां किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। बता दें कि बीते 3 हफ्तों से विल्सन लापता था।
परिवार ने विल्सन की काफी खोजबीन की तो उन्हें गन्ने के खेत में एक सड़ी-गली लाश मिली। उन्होंने इसे विल्सन का शव मानकर लाश को कब्र में दफना दिया। यह मामला वेस्टर्न केन्या का बताया जा रहा है। कुछ दिन बाद एक करीबी ने उन्हें बेहद चौंका देने वाली बात कही। करीबी ने बताया कि उसने विल्सन से मिलते-जुलते चेहरे वाले एक व्यक्ति को रोंगो के एक बार में बैठा देखा है। परिवार को पहले तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। मगर फिर भी वह बताई गई जगह पर एक आस लिए पहुंचे। बार में पहुंचकर परिवारवालों की आंखें भर आईं।
विल्सन उनके सामने जिंदा खड़ा था। मगर बेहद नशे में। विल्सन ने नशे में बताया कि वह खुद पर बेहद शर्मिंदा है। उसने कहा कि वह अब दूर जाकर नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। घरवालों ने विल्सन को काफी समझाया और एक नई जिंदगी शुरू करने की सलाह दी। इससे विल्सन का मन बदल गया। इसके बाद रिश्तेदारों ने इस मातम के माहौल को खुशी में तब्दील कर दिया । हालांकि जिसे विल्सन का शव समझकर दफनाया गया था उसे परिवार ने तुरंत मुर्दाघर को वापस कर दिया।