बांग्लादेश में बुलबुल तूफान से मरने वालों की संख्या 13 हुई

Edited By Tanuja,Updated: 11 Nov, 2019 05:10 PM

death toll from cyclone bulbul in bangladesh touches 13

बांग्लादेश में बुलबुल तूफान के चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक घायल हुए हैं। इसके साथ ही ...

ढाका:  बांग्लादेश में बुलबुल तूफान के चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक घायल हुए हैं। इसके साथ ही कई घर तबाह हो गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। चक्रवाती तूफान रविवार को बांग्लादेश में पहुंचा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीडी न्यूज24 डॉट कॉम ने बताया कि चक्रवात से देश के दक्षिण-पश्चिमी तटीय जिलों में लगभग 5000 घर तबाह हुए।

 

रिपोर्ट में कहा गया, “अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।” ये मौतें दक्षिणी बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों खुलना, बरगुना और गोपालगंज में हुई हैं। अधिकारियों ने कई रूट पर नौका परिचालन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। बांग्लादेश सरकार ने प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए इंतजाम किए हैं। आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री इनामुर रहमान ने कहा कि चक्रवात के दौरान 5,787 आश्रय केंद्रों में 21 लाख से अधिक लोगों को ठहराया गया है। उन्होंने बताया तूफान से फसल को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!