Edited By Tanuja,Updated: 06 Jan, 2020 05:08 PM
ऑस्ट्रेलिया में एक लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट पर गोताखार की सफेद शार्क के हमले में मौत हो गई। देश के दक्षिण पश्चिमी तट ...
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में एक लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट पर गोताखार की सफेद शार्क के हमले में मौत हो गई। देश के दक्षिण पश्चिमी तट के राज्य के प्राथमिक उद्योग विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया के एस्परेंस शहर में कुल्ल द्वीप के समीप शार्क ने उस गोताखार पर हमला किया। विभाग ने कहा, गोताखोर को कथित सफेद शार्क द्वारा काटे जाने के बाद घातक चोटें आईं। इस साल शार्क का यह पहला हमला है।
तीन वर्षों में शार्क हमले की यह दूसरी वारदात है। दुनियाभर में शार्क द्वारा सर्वाधिक हमले की घटनाएं ऑस्ट्रेलिया में होती है। वर्ष 2017 में विली बे के पास एक 17 वर्षीय लड़की को सफेद शार्क ने जबरदस्त हमला किया था। उस वक्त घटनास्थल पर उसके माता-पिता भी मौजूद थे। इस हमले में लड़की ने अपना पैर खो दिया। गोताखोरों ने लड़की को जब पानी से निकाला लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।
2014 में एक युवा पर शार्क द्वारा हमला किया गया था। इस हमले में उस युवक ने अपनी दोनों बाहें खो दिया था। ऑस्ट्रेलिया में शार्क के हमलों की दुनिया की सबसे अधिक घटनाओं में से एक है, लेकिन घातक परिणाम दुर्लभ हैं।