महिला सैनिक ने नशे में सभी हदें की पार, पुरुष साथी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Tanuja,Updated: 21 Jan, 2019 11:38 AM

drunk female trooper sex assault on male windsor castle guard

इंग्लैंड के बर्कशायर में एक महिला सैनिक द्वारा नशे में सभी हदें पार करते हुए पुरुष साथी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में आरोपी महिला सैनिक के खिलाफ...

लंदनः इंग्लैंड के बर्कशायर में एक महिला सैनिक द्वारा नशे में सभी हदें पार करते हुए पुरुष साथी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में आरोपी महिला सैनिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल की कोरी एलिस होलमेस नाम की महिला सैनिक ने शराब के नशे में रात के 3 बजे अपने एक जूनियर पुरुष साथी के साथ यौन दुर्व्यवहार किया।
PunjabKesari
ब्रिटिश मीडिया में अब इस मुद्दे पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर महिला सैनिक की जगह पुरुष सैनिक ने यह गलती की होती तो उसे जेल भेज दिया गया होता,लेकिन महिला सैनिक को सिर्फ वार्निंग देकर क्यों छोड़ दिया गया। महिला सैनिक उसी रेजिमेंट से ताल्लुक रखती हैं जिससे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी जुड़े रहे हैं। घटना पिछले रविवार की है।
PunjabKesari
सूत्रों ने बताया है कि घटना के वक्त पुरुष सैनिक ने मदद के लिए आवाज लगाई और इसके बाद अन्य सैनिक वहां पहुंच गए। बाद में उच्च अधिकारियों ने महिला सैनिक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो उसे आर्मी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। पुरुष सैनिकों ने महिला सैनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने का विरोध किया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!