अमेरिका में एटा तूफान से 100 से अधिक लोगों की मौत, 2.33 लाख परिवार प्रभावित

Edited By Tanuja,Updated: 10 Nov, 2020 11:28 AM

eta death toll climbs over 100 in central america

होंडुरस में एटा तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई जबकि आठ लोग लापता हो गए हैं। रिपोर्ट ...

 इंटरनेशनल डेस्कः मध्य अमेरिका में तूफान एटा से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है ।बचाव दल अभी भी कीचड़ और मलबे के माध्यम से खुदाई कर रहे हैं जहां तूफान द्वारा भूस्खलन से ग्वाटेमाला का एक पूरा गांव दफन  हो गया। राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से लगभग 125 मील दूर क्यूजा में 100 से अधिक लोग लापता हैं।

 

होंडुरस में एटा तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई जबकि आठ लोग लापता  हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2,33,000 से अधिक परिवार इस तूफान से प्रभावित हुए है और वर्तमान में लगभग 5000 परिवार अस्थायी राहत केन्द्र में रह रहे है। होंडुरस में हजारों लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से 26 लोगों की मौत हो गई है और छह लापता हैं।

 

भूस्खलन से 49 घर नष्ट हो गए हैं जबकि 140 बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 20 पुल भी पूरी तरह से टूट गये हैं। होंडुरस में एटा तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन के 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ग्वाटेमाला की आपदा निवारण के लिए राष्ट्रीय समन्वय संस्था ने यह जानकारी दी। संस्था की तरफ से सोमवार को ट्विटर पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बाढ़ के कारण अभी भी 103 लोग लापता हैं और 33 लोगों की मौत हो गई है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!