मिलानिया ट्रंप ने कहा- शुक्रिया PM मोदी, भारत आने के लिए उत्साहित हूं

Edited By Tanuja,Updated: 13 Feb, 2020 09:56 AM

excited for india trip says melania trump

अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मिलानिया ने ट्वीट ...

 न्यूयार्कः अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मिलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मानाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

मिलानिया ने ट्वीट किया,‘‘ इस माह के अंत में अहमदाबाद और नयी दिल्ली की यात्रा के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, यात्रा के लिए और भारत तथा अमेरिका के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।'' मिलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को ‘‘बेहद खास'' बताया था।

 

मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।'' गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत आएंगे।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!