Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 02:05 AM
भारतीय थीम पर आधारित और ‘द गांधी वेगन’ नाश्ते की पेशकश करने वाला एक कैफे कुछ कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। उन कार्यकर्ताओं का मानना है कि कैफे से ब्रिटिश साम्राज्य का महिमामंडन हो रहा है। उत्तरी लंदन स्थित टोट्टेनहम के ‘द ब्लाइटी इंडिया कैफे’ की ओर...
लंदन: भारतीय थीम पर आधारित और ‘द गांधी वेगन’ नाश्ते की पेशकश करने वाला एक कैफे कुछ कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। उन कार्यकर्ताओं का मानना है कि कैफे से ब्रिटिश साम्राज्य का महिमामंडन हो रहा है।
उत्तरी लंदन स्थित टोट्टेनहम के ‘द ब्लाइटी इंडिया कैफे’ की ओर से बताया गया कि उसने ‘राष्ट्रमंडल की महान शक्ति भारत’ से प्रेरणा लेकर साज-सज्जा, मेन्यू और माहौल को तैयार किया है। हालांकि लेबर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक ऑनलाइन याचिका के जरिये टोट्टेनहम के सांसद डेविड लैमी से कैफे को नाम में परिवर्तन के लिए बाध्य करने का आग्रह किया है।