Edited By Tanuja,Updated: 10 Dec, 2019 03:51 PM
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में तीन पहिया वाहन में जा रही महिला पोलियो कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमले में वाहन चालक घायल हो गया...
पेशावरः उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में तीन पहिया वाहन में जा रही महिला पोलियो कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमले में वाहन चालक घायल हो गया। हमला सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ, जिसमें बिस्ताज बीबी नाम की महिला की मौत हो गई और चालक अब्दुल रउफ घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।