Edited By Pardeep,Updated: 21 Aug, 2018 03:24 AM
तुर्की की राजधानी अंकारा में अमरीकी दूतावास के समीप सोमवार को कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना को तुर्की में एक अमरीकी पादरी के खिलाफ मुकद्दमे को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह 5 बजे की है।...
अंकारा: तुर्की की राजधानी अंकारा में अमरीकी दूतावास के समीप सोमवार को कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना को तुर्की में एक अमरीकी पादरी के खिलाफ मुकद्दमे को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह 5 बजे की है। गोलीबारी में सुरक्षा चौकी की एक खिड़की को नुक्सान पहुंचा है। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है जो हमले को अंजाम देने के बाद एक कार से फरार हो गए। यह हमला तुर्की में अंकारा और वॉशिंगटन के एक अमरीकी पादरी की सुनवाई के समय हुआ।