नाइजीरिया में बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 19 Sep, 2018 05:52 PM

floods in nigeria kill 100 people

नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से अब तक 10 राज्यों में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है...

अबुजाः नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से अब तक 10 राज्यों में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। देश की मुख्य राहत एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। देश में हुई भारी बारिश से नाइजर और बेन्यू नदी का पानी अपने तटों को लांघकर खेतों और सड़कों पर भर गया है।

बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के सनी दाती ने बताया, ' हमने चार राज्यों कोगी, डेल्टा, अनाम्ब्रा और नाइजर में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। ' इसके अलावा आठ राज्यों पर भी नज़र रखी जा रही है जो बाढ़ से प्रभावित हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!