72 साल के शख्स ने 'कैप्सूल' में अटलांटिक महासागर किया पार (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2019 12:49 PM

french man arrives in caribbean after crossing atlantic in giant barrel

फ्रांस के एक 72 साल के  शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि जवानों को भी मात कर दिया । ज्यां-याक सेविन ने 6 वर्गमीटर के बैरल (कैप्सूल) से अटलांटिक ...

पेरिसः फ्रांस के एक 72 साल के  शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि जवानों को भी मात कर दिया । ज्यां-याक सेविन ने 6 वर्गमीटर के बैरल (कैप्सूल) से अटलांटिक महासागर पार कर लिया। उन्हें यह कामयाबी 4 महीने में मिली। इस दौरान उन्होंने 4700 किमी का सफर तय किया। सेविन 26 दिसंबर 2018 को बैरल में स्पेन के कनारी द्वीप के अल हिएरो से रवाना हुए थे। उन्होंने अपनी यात्रा पिछले हफ्ते सेंट यूस्टेटियस के बारबाडोस द्वीप में खत्म की।
PunjabKesari
सेविन ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पर लिखा कि हर चीज का अंत होता है। मैंने भी अपने इस एडवेंचर का अंत किया। सेविन एक मिलिट्री पैराट्रूपर रहे। वे अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में रेंजर और पायलट भी रह चुके हैं। वे जब इस यात्रा पर निकले थे, तब उन्होंने कहा था कि बैरल से इतनी लंबी दूरी तय करने में समुद्री जलधाराएं मदद करेंगी। उनहोंने बताया कि यह बैरल 3 मीटर लंबा और 2.1 मीटर चौड़ा है। इसमें 6 वर्गमीटर का लिविंग स्पेस है। इसमें एक खिड़कीनुमा छेद भी है, जिससे बाहर देखा जा सकता है।
PunjabKesari
इसमें स्लीपिंग बंक समेत एक छोटा किचन और स्टोर रूम है। बैरल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह तेज हवाओं और व्हेल के हमले से सुरक्षित रहे। ऊर्जा के लिए सौर पैनल और जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया था। सेविन को इसे बनाने में करीब 50 लाख रुपए का खर्च आया। ज्यादातर रकम उन्होंने चंदे से जुटाई है। बेसिन ने बताया कि मैं कुछ यादगार करना चाहता था। मैंने याट में कई साल गुजारे और अटलांटिक को कई बार पार किया। मेरे अंदर एक स्पोर्ट्समैन जिंदा है। अपने रिटायरमेंट को मैं चुनौतियां का सामना करते हुए बिताना चाहता हूं।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!