महिला को पैर में लगते थे बिजली के झटके, वजह जान चौंक गए डाक्टर

Edited By Tanuja,Updated: 14 Jul, 2018 04:30 PM

french woman  discovers electric shock sensations in her legs

बॉलीवुड की फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी को जैसे अचानक शॉक लगते थे और वह च...च....च, व...व...व... बोलने लगती थी। कुछ वैसी ही हालत फ्रांस की राजधानी  पेरिस  में रहने वाली 35 वर्षीय इस महिला की भी थी। उसको अचानक पैर में बिजली के झटके लगते थे

पेरिसः बॉलीवुड की फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी को जैसे अचानक शॉक लगते थे और वह च...च....च, व...व...व... बोलने लगती थी। कुछ वैसी ही हालत फ्रांस की राजधानी  पेरिस  में रहने वाली 35 वर्षीय इस महिला की भी थी। उसको अचानक पैर में बिजली के झटके लगते थे।  उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। एमरजेंसी रूम में डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की, तो चौंकाने वाली वजह सामने आई। कुछ परीक्षणों के बाद डॉक्टरों ने पाया कि महिला की रीढ़ की हड्डी में परजीवी था।
PunjabKesari
महिला लगभग 3 महीने से इस परेशानी को झेल रही थी और उसे लग रहा था कि उसके पैरों में कुछ गड़बड़ हो रही है। उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके पैरों में कमजोरी महसूस होती है और वह गिर जाती है। साथ ही उसे करंट के सदमे की तरह दर्द महसूस होता है। डॉक्टरों ने महिला को शारीरिक जांच शुरू की। ब्लड टेस्ट से पता चला कि उसके शरीर में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल की संख्या 18,000 तक हो गई है, जो आमतौर पर 4,000 से 10,000 के बीच होती है। डॉक्टरों ने एक एमआरआई स्कैन किया, जिसमें पता चला कि महिला की कशेरुका के बीच में एक गांठ थी। डॉक्टरों के पास रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन और घाव को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
PunjabKesari
डॉक्टरों ने घाव का परीक्षण किया और पाया कि यह Echinococcus granulosus का संक्रमण था। यह आमतौर पर कुत्तों, भेड़ों, सुअरों और बकरियों जैसे पशुओं में पाया जाने वाला परजीवी है। महिला ने दावा किया कि उसने हाल ही में कहीं भी यात्रा नहीं की थी। मगर, उसके पास पालतू बिल्ली थी और वह मवेशियों के संपर्क में थी। तब डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। अब 9 महीने बाद हुए चेक-अप में डॉक्टरों ने पाया कि महिला के शरीर में परजीवी नहीं था। वह एंटी-पैरासाइट दवा भी ले रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!