घर में मगरमच्छों व जहरीले सांपों सहित 400 जानवरों  के साथ रहता है ये शख्स (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 25 Sep, 2018 12:46 PM

frenchman philippe gillet live with 400 reptiles

दुनिया में अनोखे शौक रखने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है लेकिन इन सबके बीच फ्रांस का एक शख्स कई मायनों में अजीबोगरीब है। उसके घर में कुत्ते बिल्ली जैसे पालतू नहीं बल्कि सांप और मगरमच्छ जैसे रेप्टाइल घूमते मिलेंगे...

पेरिस: दुनिया में अनोखे शौक रखने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है लेकिन इन सबके बीच फ्रांस का एक शख्स कई मायनों में अजीबोगरीब है। उसके घर में कुत्ते बिल्ली जैसे पालतू नहीं बल्कि सांप और मगरमच्छ जैसे रेप्टाइल घूमते मिलेंगे। और एेसे खतरनाक जानवर एक दो नहीं बल्कि 400 के करीब है। ये कई लोगों के लिए एक डरावना और सिहरन पैदा करने वाला दृश्य हो सकता है, लेकिन फ्रांस के रिवेर लोइरे में फिलिप्पे गिलेट के लिए बिल्कुल सामान्य बात है। 
PunjabKesari
गिलेट अपने घड़ियाल अली को रोजाना ड्राइंग रूम में वैसे ही मांस खिलाते हैं, जैसे हम कुत्ते को दूध या खाना खिलाते हैं। उनके घर में छोटे मोटे नहीं बल्कि 50 किलो वजनी कछुए, सात फुट लंबा घड़ियाल आपको मिल जाएंगे।

PunjabKesariघड़ियाल तो उनके बिस्तर के पास ही सोता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि आपके बिस्तर के पास 7 फीट लंबा घड़ियाल हो और आप आराम से सोएं लेकिन रिवेरा लोइरे गिलेट के लिए ये आम बात है। करीब दो दशक से गिलेट इन जानवरों के साथ रह रहे हैं। 67 वर्षीय गिलेट के पास इस समय घर में 400 से ज्यादा जीव जंतु हैं। इनमें रेटल स्नेक, अजगर, बड़ी छिपकली शामिल हैं।  
PunjabKesari
जानवरों को खाना खिलाते समय उन्होंने कहा, ये इन जानवरों के साथ बिल्कुल नाइंसाफी होगी कि आप इनके नाम से ही डर जाएं, क्योंकि आप इन्हें जानते नहीं हैं।  गिले के घर में दो मगरमच्छ हैं। वह कहते हैं मेरे पास दो मगरमच्छ हैं ।
PunjabKesari
इनमें एक का नाम अली और दूसरे का नाम गेटर है। इन्हें एक फॉर्म हाउस से रेस्क्यू कर लाया गया था।  बाकी के सभी जानवर यहां के पालतू हैं।  इन्हें कई लोगों ने उन्हें दान में दिया है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!