राष्ट्रपति से 25 साल बड़ी है फ्रांस की फर्स्ट लेडी(Pics)

Edited By ,Updated: 08 May, 2017 01:46 PM

from teacher to lover to frances first lady emmanuel wife brigitte

इमैन्युएल मैकरॉन तो जैसे फ्रांस की राजनीति में भूचाल ले आए हैं। एक साल पहले तक फ़्रांस के इतिहास में सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति की सरकार में एक मंत्री इमैनुएल मैक्रों...

पेरिस: इमैन्युएल मैकरॉन तो जैसे फ्रांस की राजनीति में भूचाल ले आए हैं। एक साल पहले तक फ़्रांस के इतिहास में सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति की सरकार में एक मंत्री इमैनुएल मैक्रों ने फ़्रांस की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। 39 साल की उम्र में वो फ़्रांस की मुख्यधारा की वामपंथी और उदारवादी पार्टियों को पछाड़कर फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं।


फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैन्युएल मैकरॉन की पत्नी ब्रिजिट ट्रोग्न्यूक्स की बात करें तो मैक्रोन उम्र में ब्रिजिट से 25 साल छोटे हैं। इन दोनों की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिजिट(64)स्कूल में मैक्रोन की ड्रामा टीचर थीं और उसी वक्त से मैक्रोन को उनसे प्यार हो गया तभी मैक्रोन ने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया था। टीचर से प्रेमिका बनी ब्रिजिट ट्रोग्न्यूक्स अब देश की फर्स्ट लेडी होंगी। मैक्रोन ने 15 साल की उम्र में ही अपनी स्कूल टीचर ब्रिजिट को प्रपोज कर दिया था। दोनों की उम्र में काफी अंतर होने के कारण मैक्रोन के परिजनों ने ब्रिजिट को उनसे दूर रहने के लिए कहा। परिजनों का कहना था कि कम से कम मैक्रोन के 18 साल का होने तक ब्रिजिट उनसे दूर रहें।


प्यार चढ़ा परवान
उत्तरी फ्रांस के एमियेंज शहर में 13 अप्रैल 1953 को एक मध्यवर्गी परिवार में ब्रिजिट का जन्म हुआ। अपने घर में 7 बच्चों में ब्रिजिट सबसे छोटी हैं। उन्होंने पहले एक बैंकर से शादी की थी जिनसे उनके 3 बच्चे भी हैं। हालांकि मैक्रोन से प्यार होने के बाद 2006 में उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया और साल 2007 में मैक्रोन से शादी की और पेरिस शिफ्ट हो गईं।


पत्नी को मानते हैं अपना बेहतरीन सलाहकार 
मैक्रोन को जब 2015 में फ्रांस के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी मिली तब ब्रिजिट ने अपना सफल करियर छोड़ उनकी मदद करना शुरू कर दिया। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ब्रिजिट ने अपने पति मैक्रोन के लिए जमकर कैंपेन किया। मैक्रोन पत्नी को अपना बेहतरीन सलाहकार मानते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ब्रिजिट, मैक्रोन के बारे में कही हर बात पर बारीकी से नजर रखती थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!