Edited By Tanuja,Updated: 23 Jul, 2018 12:19 PM
वैज्ञानिकों का मानना है कि पालतू पशु-पक्षियों के साथ समय बिताने से इंसान अपनी टेंशन भूलकर फिर से नई ऊर्जा के साथ तैयार हो जाता है। इसी वजह से लोग कुत्ता, बिल्ली, बकरी, हिरण, तोता, कबूतर...
सिडनीः वैज्ञानिकों का मानना है कि पालतू पशु-पक्षियों के साथ समय बिताने से इंसान अपनी टेंशन भूलकर फिर से नई ऊर्जा के साथ तैयार हो जाता है। इसी वजह से लोग कुत्ता, बिल्ली, बकरी, हिरण, तोता, कबूतर, चिड़िया आदि पशु पक्षियों को पालते बनाते हैं, लेकिन ऐसे कम ही लोग होते हैं जो कछुआ को पालतू बनाते हैं। इस दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर पहली बार में आप जरूर हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में कछुआ इतने बड़े आकार का दिख रहा है कि उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह हाथी का बच्चा हो।
वीडियो में दिख रहा है कि एक विशालकाय कछुआ इस तरह से खड़ा है मानों वह अपने चारों पैर के सहारे खड़ा हो। इतना ही नहीं शायद इस कछुए की मालकिन उसके साथ मौजूद. वीडियो में दिख रहा है कि महिला कछुआ के सिर को सहला रही है। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह महिला किसी हाथी के बच्चे के माथे पर हाथ फेर रही हो। यह वीडियो देखकर कुछ पल के लिए विश्वास ही नहीं होगा कि कोई कछुआ भी ऐसा हो सकता है जो इस तरह से मालिक को पहचानता हो और इस तरह का व्यवहार करता हो। कैमरे में कैद हुई कछुए की ये हरकत चौंकाने वाले हैं। मालूम हो कि कछुआ धरती पर पाया जाने वाला ऐसा जीव है जो 300 साल तक जीवित रहता है। कछुए की 318 से भी ज्यादा प्रजातियां पृथ्वी पर पाई जाती हैं। इनमें से कुछ जमीन पर रहती हैं और कुछ पानी में। यह जहरीले नहीं होते और न ही इनके काटने पर जहर निकलता है।