रूसी सैन्य प्लेन क्रैश को लेकर Shocking खुलासा; एक चूक और आग का गोला बन गया उड़ता विमान, सवार सभी लोगों की गई जान(Video)

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 12:17 PM

how russian military plane crashes killing all 19 on board

रूस के साइबेरिया में एएन-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। रूसी मीडिया ने ईंधन पंप में खराबी और रिसाव से इंजन में आग लगने की आशंका जताई है। हादसे की विस्तृत जांच...

Moscow: रूस के साइबेरिया में हुए सैन्य विमान हादसे को लेकर शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन तक ईंधन पहुंचाने वाली प्रणाली में खराबी और संभावित ईंधन रिसाव के कारण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विमान को अपनी चपेट में ले लिया और वह आसमान से आग के गोले की तरह नीचे आ गिरा। जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल तकनीकी खराबी को दुर्घटना की प्रारंभिक वजह बताया है और विस्तृत जांच जारी है।

 

यह हादसा मंगलवार (17 नवंबर) की रात रूस के साइबेरिया क्षेत्र के केमेरोवो इलाके में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-12 सैन्य परिवहन विमान था, जो अपनी निर्धारित उड़ान पर था। केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास विमान एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, विमान में चालक दल सहित कुल 19 लोग सवार थे। हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी। शुरुआत में कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 17 बताई गई थी, लेकिन बाद में रक्षा मंत्रालय ने 19 लोगों की मौत की पुष्टि की। रूसी समाचार माध्यमों की रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के एक इंजन के आसपास ईंधन रिसाव होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ईंधन पंप में खराबी के कारण केरोसिन का रिसाव हुआ होगा, जिससे इंजन के हिस्से में आग लग गई। इसके बाद आग ने विमान के अहम हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।रूसी समाचार माध्यम बाजा के हवाले से आई रिपोर्टों में ईंधन पंप की खराबी, इंजन के आसपास केरोसिन का रिसाव और हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी को दुर्घटना के संभावित कारण बताया गया है। हालांकि, इन तकनीकी पहलुओं की अभी अंतिम आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान आसमान में उड़ते समय आग की लपटों से घिर गया था। इसके बाद वह तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा। सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भी आसमान से एक चमकती हुई वस्तु आग के गोले की तरह नीचे गिरती दिखाई देती है। जमीन से टकराते ही जोरदार विस्फोट हुआ और घटनास्थल पर आग फैल गई। रूस के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने बताया कि राहत और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच एजेंसियों के लिए घटनास्थल सुरक्षित किया। कुछ रूसी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आग लगने के बाद विमान के चालक दल ने उसे आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की थी। एक आपातकालीन लैंडिंग की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।   रूस के रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एयरोस्पेस फोर्सेज के विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है। विमान के मलबे और तकनीकी प्रणालियों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उड़ान सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन की भी जांच शुरू की गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!