जापान में तूफान का कहर, 51 घायल, उड़ान और ट्रेनें रद्द

Edited By shukdev,Updated: 30 Sep, 2018 08:45 PM

hurricanes 51 wounded flights and trains canceled in japan

जापान में रविवार को शक्तिशाली तूफान त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण...

तोक्यो: जापान में रविवार को शक्तिशाली तूफान त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण पश्चिम जापान है और इसके चलते दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाजाकी में बाढ़ आ गई है।

राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार शिकोकू द्वीप के तोकुशिमा शहर में 2,50,000 से अधिक लोगों समेत बड़े भू-भाग में रह रहे लाखों लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार दक्षिण जापान में कम से कम 51 लोग घायल हुए हैं। तोक्यो के नरीटा और हानेडा सहित समूचे जापान में प्रमुख हवाईअड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।

शनिवार को आए तूफान ने दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया। तूफान त्रामी के रविवार देर रात तक तोक्यो पहुंचने की संभावना है और सोमवार तक यह उत्तरी जापान पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए बुलेट ट्रेनों और अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!