इराक में अक्तूबर में मारे गए 700 से ज्यादा लोग : संयुक्त राष्ट्र

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2015 12:11 PM

in october more than 700 people killed in iraq un

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गत अक्तूबर में इराक में हिंसा में 714 लोग मारे गए। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या (537) से कहीं ज्यादा है। यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन फॉर इराक...

बगदाद: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गत अक्तूबर में इराक में हिंसा में 714 लोग मारे गए। यह संख्या सितंबर में मारे गए लोगों की संख्या (537) से कहीं ज्यादा है। यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन फॉर इराक ने एक बयान में कहा कि अक्तूबर में मारे गए लोगों में से 559 लोग नागरिक थे, जिनमें नागरिक पुलिस के भी लोग थे।

155 लोग इराकी सुरक्षाबलों के सदस्य थे। ये लोग कुर्दिश पेशमरगा, गृह मंत्रालय स्वैट बलों और इराकी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे मिलिशिया में शामिल थे। इन आंकड़ों में अनबार प्रांत में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह ये आंकड़े जुटा नहीं पाया। बयान में कहा गया कि अक्तूबर में घायल हुए नागरिकों की संख्या 1,067 थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!