Edited By Anil dev,Updated: 06 Jul, 2020 06:19 PM
चीन की बदनीयत का एक और सबूत सबके सामने आ गया है। चीन ने पहली बार भूटान के साथ अपने सीमा विवाद को स्वीकारा है। चीन ने माना है कि, उसका भूटान के साथ पूर्वी सेक्टर में सीमा विवाद है।
चीन: चीन की बदनीयत का एक और सबूत सबके सामने आ गया है। चीन ने पहली बार भूटान के साथ अपने सीमा विवाद को स्वीकारा है। चीन ने माना है कि, उसका भूटान के साथ पूर्वी सेक्टर में सीमा विवाद है। चीन की ये स्वीकृति भारत के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि जिस जगह को लेकर चीन-भूटान में विवाद है उसकी सीमा भारत के अरूणाचल प्रदेश के साथ लगती है। ऐसे में भूटान के जरिए चीन कहीं ना कहीं भारत का अभिन्न अंग अरूणाचल प्रदेश की तरफ अपने कदम बढ़ाने की कोशिश करता दिख रहा है।