बाबा वेन्गा की 5079 तक की भविष्यवाणियां आईं सामने, 2019 को लेकर खुले भयानक राज

Edited By Tanuja,Updated: 20 Dec, 2018 06:00 PM

interesting and exciting baba vanga predictions

Baba Vanga Bhavishyavani In Hindi : भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा जिन्हे फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है इन दिनों चर्चा में हैं। फ्रांस के कवि व भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की तरह वेन्गा ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। बाल्कन ने...

Baba Vanga Bhavishyavani In Hindi : भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा जिन्हे फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है इन दिनों चर्चा में हैं। फ्रांस के कवि व भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की तरह वेन्गा ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। बाल्कन ने पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और ISIS जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच निकलीं।  बाबा वंगा ने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मीडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। 


PunjabKesari

बुल्गारिया की बाबा वेन्गा ने मरने से पहले भविष्यवाणी की थी कि 2019 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला होगा और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संदिग्ध बीमारी का शिकार होंगे। 2004 की तरह एक और सुनामी एशिया को निशाना बनाएगी, जिनमें पाकिस्तान, भारत, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों का सफाया हो जाएगा। ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित इस बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी के मुताबिक 2019 में प्राकृतिक आपदा कई देशों पर भारी पड़ेगी।


PunjabKesari
बाबा वेन्गा हैं कौन

बुल्गारिया में पैदा हुई मूल नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा ने 12 साल तक सामान्य जिंदगी जी। इसके बाद एक रहस्यमयी तूफान में उनकी दृष्टि चली गई। कई दिनों बाद वो परिवार को मिलीं लेकिन उनकी आंखों में मिट्टी भर गई थी। लेकिन इसके बावजूद वो काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। वेन्गा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां कीं। इनमें से ज्यादातर सच साबित हुईं। इनकी कई भविष्यवाणियां क्लाइमेट और नेचुरल डिजास्टर से संबंधित थीं। हालांकि उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक घटनक्रमों की भविष्यवाणियां भी की है। उन्होंने 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले और 2004 में सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी की थी।


PunjabKesari


बाबा वेन्गा की भविष्यवाणियां (Baba Vanga Pridictions)

*2020- यूरोप में 2020 में मुस्लिम कट्टरपंथी अपने चरम पर होंगे। भविष्यवाणी के अनुसार, यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने ने कहा इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।
*2023- धरती की कक्षा में बदलाव आएगा।
*2025- यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी।
*2028- ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा। खाद्यान्न की कमी खत्म हो जाएगी। बुध की तरफ एक मानव अंतरिक्ष मिशन जाएगा।
*2033- पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी।
*2043- यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी।
*2046- में इंसान हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगों को बदलना इलाज का अहम हिस्सा बन जाएगा।
* 2066- एक मस्जिद पर हमला होने के बाद अमेरिका अभूतपूर्व हथियार का इस्तेमाल करेगा। इससे तापमान अचानक गिर जाएगा।
*2100- कृत्रिम सूरज धरती के अंधेरे हिस्सों को रोशनी देगा।
*2111- इंसान और रोबोट मिल जाएंगे। उन्हें साइबोर्स कहा गया है।
*2154- क्रमिक विकास के चलते जानवर आधे इंसान बन जाएंगे।
*2170- पृथ्वी अभूतपूर्व सूखे का सामना करेगी।
*2195- एलियंस की मदद से इंसान पानी के नीचे रिहायशी बस्ती बना लेगा। इन बस्तियों में जमीन जैसे सारे इंतजाम होंगे।
*2196-एशिया और यूरोप के लोगों मिलने से इंसान की एक नई नस्ल बनेगी।
*2201-सूर्य की नाभिकीय क्रियायों में बदलाव आएगा. सूर्य फीका पड़ने लगेगा और तापमान गिरने लगेगा।
*2288- टाइम ट्रैवल संभव हो जाएगा. दूसरे ग्रहों से संबंध बनेंगे।
*2480- दो कृत्रिम सूर्य आपस में संघर्ष करेंगे। पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा।
*3005- मंगल पर युद्ध होगा।
*5079- दुनिया का अंत।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!