जापान भूकंपः 380 से अधिक लोग घायल 4 की मौत, सुनामी की भी दी गई चेतावनी

Edited By Isha,Updated: 19 Jun, 2018 10:15 AM

japan earthquake more than 380 injured tsunami warning given

जापान के ओसाका शहर में सोमवार सुबह आये भूकंप के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 380 से अधिक घायल हो गए।  सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टोक्योः जापान के ओसाका शहर में सोमवार सुबह आये भूकंप के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 380 से अधिक घायल हो गए।  सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  जापान के दूसरे सबसे बड़े महानगर ओसाका और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
PunjabKesari
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। सरकार की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भूकंप के कारण कई इमारतों की दीवारें गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 380 से अधिक अन्य घायल हो गए।
PunjabKesari
भूकंप के बाद जारी किए गए वीडियो फुटेज में इमारतों की क्षतिग्रस्त दीवारें, टूटी हुईं खिड़कियां और पानी की फटी हुई पाइप लाइन देखी जा सकती है।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ओसाका प्रांत के उत्तरी हिस्से में जमीन की सतह से 13 किलोमीटर की गहराई में था।
PunjabKesari
भूकंप के कारण सुनामी की भी दी गई चेतावनी 
शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी, लेकिन बाद में भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गयी। भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी। भूकंप के कारण इमारतों की दीवारें गिरने के कारण एक 80 वर्षीय बुजुर्ग तथा नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी। इसके अलावा किताबों की अलमारी गिरने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 81 वर्षीय महिला एक ड्रेसर के नीचे मृत पाई गई।
PunjabKesari
भूकंप के कारण कामकाज बंद 
जापान के वाणिज्य मंत्री हीरूशिगे सेको ने आज कहा कि भूकंप के कारण कई फैक्ट्रियों में काम बंद कर दिया गया है। भूकंप के कारण हुए नुकसान का अभी ठीक से पता नहीं चल पाया है। भूकंप के कारण मध्य जापान का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पेनासॉनिक ने कहा कि उसने अपने तीन प्लांटों में काम शुरू कर दिया है। टोयोटा मोटर कॉर्प की इकाई ने ओसाका और क्योटो में दिन में अपना उत्पादन बंद कर दिया है। कंपनी भूकंप के कारण हुए नुकसान का भी पता लगा रही है।  प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं। आबे ने कहा कि भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसको लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!