पर्ल हार्बर पर माफी नहीं मांगेंगे जापानी प्रधानमंत्री

Edited By ,Updated: 06 Dec, 2016 02:47 PM

japanese pm  wont apologise at pearl harbor

इस महीने के आखिर में अमरीका में नौसेना के बेड़े ‘पर्ल हार्बर’ के दौरे पर जाने के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे पर्ल हार्बर पर जापान के हमले की घटना के लिए कोई माफी नहीं मांगेंगे...

टोक्यो: इस महीने के आखिर में अमरीका में नौसेना के बेड़े ‘पर्ल हार्बर’ के दौरे पर जाने के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे पर्ल हार्बर पर जापान के हमले की घटना के लिए कोई माफी नहीं मांगेंगे। जापान  सरकार के प्रवक्ता ने आज इसकी जानकारी दी।  

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने बताया कि ‘‘उनकी इस आगामी यात्रा का उद्देश्य युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना है न कि माफी की पेशकश करना।’’  अबे ने कल घोषणा की थी कि हवाई में वह अमरीकी राष्ट्रपति बराक आेबामा से शिखर सम्मेलन में मिलेंगे और पर्ल हार्बर का दौरा करेंगे। जापान के हमला स्थल का दौरा करने वाले वह एेसे पहले जापानी नेता होंगे।

इसी हमले ने अमरीका को दूसरे विश्वयुद्ध में धकेला था।  निवर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति बराक आेबामा ने 6 माह पहले अमरीकी परमाणु बम हमले का निशाना बने जापान के शहर हिरोशिमा की यात्रा की थी और हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।  इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री की यह अप्रत्याशित घोषणा हमले की 75वीं बरसी से 2 दिन पहले हुई है। दूसरे विश्वयुद्ध के अंत में अमरीका ने जापान के इसी शहर पर परमाणु बम हमला किया था। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!