Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 10:45 AM
बांग्लादेश में भारी बारिश के बाद फिर से भूस्खलन की अलग अलग घटनाओं में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई...
ढाका: बांग्लादेश में भारी बारिश के बाद फिर से भूस्खलन की अलग अलग घटनाओं में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन की घटनाएं मौलवीबाजार और खग्राछरी जिलों में हुईं।
ढाका की एक खबर के अनुसार मृतकों में 14 साल का एक किशोर और उसका 10 वर्षीय भाई शामिल है। अन्य घटना में मारे गए 3 लोगों में 50 साल की एक महिला और उनकी एक पुत्री शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।