Edited By Pardeep,Updated: 04 Jan, 2019 02:25 AM
उत्तरी नाइजीरिया के बोर्नों प्रांत में मंगलवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के दमसक शहर में सैन्य अभियान के...
अबुजा: उत्तरी नाइजीरिया के बोर्नों प्रांत में मंगलवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के दमसक शहर में सैन्य अभियान के दौरान सैनिकों को हवाई सहायता प्रदान करा रहा एमआई-35 एम हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
वायु सेना के अधिकारी इबिकुन्ले डरमोला ने सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा, ‘‘बहुत दुख के साथ मैं बताना चाहता हूं कि बोर्नो राज्य के दमसक में सैनिकों को हवाई सहायता प्रदान कर रहा वायु सेना का एमआई -35 एम हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार चालक दल के पांच सदस्यों की मंगलवार को मृत्यु हो गई।’’