अमेरिकी सीनेटर ने माना- चीन और रूस से मुकाबले के लिए अधिक जहाजों की जरूरत

Edited By Tanuja,Updated: 23 Mar, 2021 01:23 PM

more resources are needed to compete with china russia in america

अमेरिका में सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि अमेरिका को समुद्र में चीन और रूस की शक्ति से मुकाबले के लिए और अधिक जहाजों की आवश्यकता है

वॉशिंगटनः अमेरिका में सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि अमेरिका को समुद्र में चीन और रूस की शक्ति से मुकाबले के लिए और अधिक जहाजों की आवश्यकता है।  विकर ने सोमवार को मिसिसिपी स्थित डेली जर्नल अखबार में प्रकाशित लेख में कहा, ‘‘अमेरिका की नौसेना के 298 जहाजों की तुलना में चीन के पास करीब 350 नौसेना जहाज हैं, और विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक चीन की नौसेना हमारे बेड़े के आकार का दोगुना हो सकती है।

 

इसके अलावा रूस में अगले एक दशक में एक दर्जन नए आइसब्रेकर बनाने की योजना है, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। अगर हम नए जहाजों के निर्माण में तेजी नहीं लाते हैं, तो भविष्य में हमारे विरोधियों के साथ टकराव को रोकने और अधिक कठिन होगा।'' उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि यह दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन गया है।

 

उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के मुकाबले आर्कटि क महासागर में अपने प्रभाव खो रहा है। इसके अलावा पिछली गर्मियों में रूसी नौसेना ने अलास्का के तट पर सैन्य अभ्यास किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन हाल ही में कहा था 2051 तक 405 नौसेना के जहाजों के निर्माण योजना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!