Edited By Anil dev,Updated: 01 Jul, 2022 03:17 PM
पैसे कमाने के लिए दुनिया में लोग तरह-तरह के बिजनैस करते हैं। इनमें से कुछ तो रैगुलर काम होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हमने पहले नहीं सोचा होता। एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने ऐसा ही अनोखा काम अपनाकर अपनी कमाई को बढ़ा लिया है। दिलचस्प...
इंटरनेशनल डेस्क: पैसे कमाने के लिए दुनिया में लोग तरह-तरह के बिजनैस करते हैं। इनमें से कुछ तो रैगुलर काम होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हमने पहले नहीं सोचा होता। एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने ऐसा ही अनोखा काम अपनाकर अपनी कमाई को बढ़ा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि पैसे कमाने के लिए उसे अपने घर का बिस्तर तक नहीं छोड़ना पड़ता।
जेकी बोहेम नाम के सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर का दावा है कि लोग उसे नींद से जगाते हैं, जिसके बदले वह पैसे कमा रहा है। सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने अजीबो-गरीब आइडिया अपनाया और अब वह अपने बिस्तर पर लेटे-लेटे ही लोगों को परेशान करने को कहता है और इस काम के बदले वह 28,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 26 लाख रुपए कमाता है।
अगर सीधे तौर पर कहा जाए तो जेकी बोहेम को अपने अलार्म सिस्टम के जरिए लाखों का मुनाफा मिल रहा है। उसने अपने पूरे बैडरूम को लेजर, स्पीकर, बबल मशीन और ऐसी ही बहुत-सी चीजों से भर दिया जो किसी की नींद तोडऩे का काम कर सकती हैं। इसके बाद इंटरैक्टिव लाइव स्ट्रीम के माध्यम से दर्शक बोहेम के बैडरूम में रखे डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। बोहेम अपने कुछ फॉलोअर्स को कुछ पैसे के बदले उसे जगाने के लिए प्रोत्साहित करता है। जेकी बोहेम के 5.2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।