Edited By Pardeep,Updated: 23 Apr, 2018 10:34 PM
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार पर अपना हमला तेज करते हुए उनपर देश में ‘‘ तानाशाही का बदतर रूप ’’ लागू करने का आरोप लगाया है। अपनी बीमार पत्नी कुलसुम नवाज से मिलकर लंदन से रविवार को वापस...
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार पर अपना हमला तेज करते हुए उनपर देश में ‘‘ तानाशाही का बदतर रूप ’’ लागू करने का आरोप लगाया है।
अपनी बीमार पत्नी कुलसुम नवाज से मिलकर लंदन से रविवार को वापस आए शरीफ ने मीडिया से कहा कि संघीय और प्रांतीय सरकारों के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश की ओर से स्वत : संज्ञान लेकर की गई कार्रवाई ‘‘ न्यायिक मार्शल कानून ’’ से कतई कम नहीं है। कुछ दिनों पहले शीर्ष न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में नवाज शरीफ को भविष्य में किसी भी सार्वजनिक पद संभालने के अयोग्य करार दिया था।
इस फैसले से उनका राजनीतिक करियर हमेशा के लिए खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि साकिब निसार देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही चला रहे हैं। संघीय और प्रांतीय सरकारों के खिलाफ स्वत : संज्ञान लेते हुए प्रधान न्यायाधीश की ओर उठाए गए कदमों के बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आयी है।